spot_img
spot_img
Friday, July 17, 2026
spot_img

13 जिलों के नियुक्त हुए प्रभारी मंत्री, प्रदीप बत्रा को मिला उधम सिंह नगर का प्रभार

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : मंत्रिमंडल विस्तार के बाद उत्तराखंड शासन द्वारा जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति तथा विकास कार्यों के पर्यवेक्षण हेतु नये सिरे से प्रभारी मंत्रियों की तैनाती की गई है।

मंत्री प्रदीप बत्रा को उधम सिंह नगर का प्रभार दिया गया है। सतपाल महाराज को हरिद्वार, गणेश जोशी को टिहरी व रुद्रप्रयाग का प्रभार दिया गया है।

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को अल्मोड़ा, सुबोध उनियाल को देहरादून, रेखा आर्य को पिथौरागढ़ का प्रभार दिया गया है।

मंत्री सौरभ बहुगुणा को उत्तरकाशी, खजान दास को नैनीताल, भरत चौधरी को चमोली व चम्पावत का प्रभार दिया गया है।

मंत्री मदन कौशिक को पौड़ी तथा राम सिंह कैड़ा को बागेश्वर का प्रभार दिया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles