spot_img
spot_img
Tuesday, July 14, 2026
spot_img

बड़ी खबर काशीपुर : अजय भट्ट ने ब्लॉक प्रमुख पति को सासंद प्रतिनिधि पद से हटाया

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : नैनीताल-उधम सिंह नगर सीट से लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने ब्लॉक प्रमुख पति एवं पार्षद विजय कुमार को तत्काल प्रभाव से सांसद प्रतिनिधि पद से पदमुक्त कर दिया है।

आपको बता दें कि नैनीताल-उधम सिंह नगर सीट से लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को पत्र लिखकर उक्त की जानकारी देते हुए कहा कि अवगत कराना है कि विजय कुमार पुत्र श्री सोमपाल, निवासी गिरीताल मंदिर पार्क, वार्ड संख्या-1, काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर को कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर, उनके द्वारा विकास खण्ड की विकास से सम्बन्धित त्रैमासिक बैठकों में, मेरी अनुपस्थिति में भाग लेने के लिए प्रतिनिधि के तौर पर नामित किया गया था। यह काशीपुर की ब्लॉक प्रमुख के पति हैं।

सासंद भट्ट ने कहा कि उन्हें यह जानकारी प्राप्त हुई है कि विजय कुमार किसी गैर कानूनी मामले में वांछित हैं, जो उक्त पद की गरिमा एवं जनप्रतिनिधि के दायित्वों के प्रतिकूल हैं। उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए वी विजय कुमार को सांसद प्रतिनिधि (वि.ख. काशीपुर) के पद से तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करते हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles