spot_img
spot_img
Tuesday, August 25, 2026
spot_img

उत्तराखंड सरकार स्थापित करेगी ‘अग्निवीर रोजगार सेल’

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : सेना में सेवा देकर सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड की धामी सरकार ने ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ की स्थापना करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उक्त जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ की स्थापना करने का निर्णय लिया गया है।

उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित सेल गठित करने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय हमारे उन वीर युवाओं के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है, जिन्होंने मां भारती की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

अग्निवीर रोजगार सेल उन्हें उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसरों, विभिन्न विभागों एवं संस्थानों में उपलब्ध संभावनाओं तथा आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles