रुद्रपुर (महानाद) : पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल पर मुकदमा दर्ज होने से गुस्साए कांग्रेसियों ने एसएसपी ऑफिस में धरना देकर मुकदमा वापिस लेने की मांग की।
आपको बता दें कि एसआईआर को लेकर कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान विधायक शिव अरोरा एवं राजकुमार ठुकराल के बीच कहा सुनी हो गई, जिसके बाद प्रशासन द्वारा पंतनगर थाने में ठुकराल के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने पर मुकदमा दर्ज करवाया गया।

वहीं किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है वह जमानती हैं, लेकिन पुलिस की 4-5 गाड़ियां दबिश देने के लिए राजकुमार ठुकराल के घर पहुंच गईं, जबकि पुलिस को पहले धारा 41 का नोटिस देना चाहिए था।
खबर लिखे जाने तक विधायक तिलकराज बेहड़, सुशील गाबा, मोहन खेड़ा, मीनू गुप्ता आदि मुकदमा वापिस लेने की मांग को लेकर एसएसपी ऑफिस में धरने पर बैठे है।



