हल्द्वानी (महानाद) : नैनीताल जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 65 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने 23 अगस्त को मुखानी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एस मोड़ जाने वाले रास्ते पर एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 65 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब माल्टा बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी की पहचान दिपेश आर्या (23) पुत्र पूरन चंद, निवासी तल्ली बमोरी रोड, मुखानी, हल्द्वानी के रूप में की है। बरामदगी के आधार पर थाना मुखानी में FIR संख्या 135/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक बसंत बल्लभ पंत और कांस्टेबल सुनील आगरी शामिल रहे।



