पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जिला ऊधम सिंह नगर ने संगठन के जिला मीडिया प्रभारी फहीम अहमद (जसपुर) को संगठन विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में पदमुक्त करते हुए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
संगठन के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सौरभ कुमार की ओर से 3 अक्टूबर 2026 को जारी निष्कासन पत्र में कहा गया है कि फहीम अहमद की संगठन के प्रति कार्यों में निष्क्रियता, गलत गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते यह कार्रवाई की गई है। पत्र के अनुसार, उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाने के साथ संगठन की प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी गई है।
पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निष्कासन के बाद फहीम अहमद का भीम आर्मी संगठन से किसी भी प्रकार का आधिकारिक संबंध नहीं रहेगा। साथ ही उन्हें संगठन की किसी भी गतिविधि, कार्यक्रम, बैठक अथवा संगठनात्मक कार्य में शामिल होने से प्रतिबंधित किया गया है।
संगठन ने अपने आदेश की प्रतिलिपि प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव तथा प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया को भी भेजी है।




