विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक वैगन आर कार का चालक ने एक मजदूर को टक्कर मार दी और फरार हो गया। मजूदर की इलाज के दौरान मौत हो गइ। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर वैगन आर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
कुन्दन कालोनी, मानपुर रोड, काशीपुर निवासी माया देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 2.10.2026 की प्रातः 8 बजे उनके पति महिपाल सिंह पुत्र परशादी सिंह मजदूरी का काम करने के लिए रम्पुरा पैदल जा रहे थे, तभी एसआरएफ फैक्ट्री से आगे, सोना फार्म से 20 मीटर की दूरी पर परचूनी के खोखे के सामने अचानक रामनगर से काशीपुर की तरफ को अनियन्त्रित होकर, तेजी व लापरवाही से आती एक वैगन आर कार जिसका रंग भूरा रजि नं.-यूके 18 आर 8123 ने उनके पति को सामने से टक्कर मार दी।
माया देवी ने बताया कि उनके पति बेहोश होकर रोड पर गिर पड़े। कार को वार्ड नं. 39 निवासी वाहन स्वामी पीताम्बर सिंह रावत चला रहा था। वाहन स्वामी ड्राइवर मौके से फरार हो गया, लोगों की मदद से उनके पति को सरकारी अस्पताल पंहुचाया गया तथा सरकारी अस्पताल द्वारा रेफर करने पर एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयीं।
माया देवी ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा वाहन चालक की पहचान करने पर वाहन स्वामी का नाम पीताम्बर सिंह निवासी वार्ड नं 39, पक्का कोट, काशीपुर पता चलने पर वाहन स्वामी को फोन करने पर वाहन स्वामी कृष्णा हास्पिटल आया और इलाज कराने का झूठा वादा करके मौके से फरार हो गया। उन्होंने वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
माया देवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पीताम्बर सिंह रावत के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) लापरवाही से मृत्यु, 281 तेज गति से गाड़ी चलाकर किसी की जान का खतरा बनना, के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई संजय सिंह के हवाले की है।



