जसपुर (महानाद) : इंटर कॉलेज के सामने से एक बाइक चोरी हो गई। बाइक स्वामी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरी की रिपेार्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
लक्ष्मीनगर कॉलोनी, बलदेव सिंह इंटर कॉलेज के सामने, जसपुर निवासी गौरव अग्रवाल, पुत्र सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 03.10.2026 की शाम को करीब 7-7ः30 बजे के बीच, उन्होंने अपनी बाइक अपने घर के मुख्य दरवाजे के बाहर खड़ी की थी। कुछ समय पश्चात जब उनका बेटा निमिष अग्रवाल ऊपर से नीचे आया, तो वह बाइक अपने स्थान पर नहीं थी।
गौरव अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने आसपास के क्षेत्र में अपनी बाइक की काफी तलाश की और सीसीटीवी फुटेज आदि भी देखने का प्रयास किया, परंतु उनकी बाइक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। उन्हें पूर्ण आशंका है कि किसी अज्ञात चोर द्वारा उनकी बाइक चोरी कर ली गई है।
उन्होंने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी बाइक तलाश करने की मांग की है ताकि किसी अनहोनी या वाहन के दुरुपयोग से बचा जा सके।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच एसआई राजेन्द्र प्रसाद के सुपुर्द की है।



