spot_img
spot_img
Sunday, October 25, 2026
spot_img

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर (महानाद) : पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसका इमिग्रेशन कार्यालय एवं दस्तावेज सील कर दिये।

आपको बता दें कि एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कार्यालय एवं संबंधित दस्तावेजों को सील कर दिया।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को शमशेर पुत्र रहीश अहमद, निवासी ग्राम सहदौरा, पोस्ट बरा, थाना पुलभट्टा, जनपद ऊधम सिंह नगर ने कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तहरीर देकर बताया कि उनकी मुलाकात मौ. अलीम से हुई थी, जिसने विदेश में वीजा एवं वर्क परमिट के माध्यम से नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था।

एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति

आरोप है कि रहीश ने अपने पुत्र को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए आरोपी को उसके पुत्र की कंप्यूटर डिप्लोमा मार्क्सशीट, पासपोर्ट तथा 20 हजार रुपये दिए थे। इसके बावजूद आरोपी ने न तो उनके पुत्र को विदेश में नौकरी के लिए भेजा और न ही वीजा, परमिट एवं शैक्षणिक दस्तावेज वापस किए। इस प्रकार विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत की गई।

रहीश की तहरीर के आधार पर कोतवाली ट्रांजिट कैंप में बीएनएस की धारा 318(4) एवं धारा 10/24 उत्प्रवास अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया और कार्यवाही करते हुए आरोपी मौ. अलीम (29 वर्ष) पुत्र जमील अहमद, निवासी प्रीत विहार, रुद्रपुर को उसके कार्यालय जेड ग्लोबल कैरियर इमीग्रेशन सर्विस, चार साहिबजादे चौक, आवास विकास, रुद्रपुर से गिरफ्तार कर उसके कार्यालय एवं संबंधित दस्तावेजों को सील कर दिया। मामले में अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।

एसएसपी अजय गणपति ने आमजन से अपील की है कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति या इमिग्रेशन एजेंसी को धनराशि देने से पहले उसकी विश्वसनीयता एवं आवश्यक पंजीकरण की जांच अवश्य करें। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

पुलिस टीम में एसएसआई मुकेश मिश्रा तथा हेड कांस्टेबल मनोज बोरा शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles