अमरोहा (महानाद) : उत्तराखंड के खानपुर से विधायक उमेश कुमार के झूलपुरी स्थित फार्म हाउस पर युवती से गैंगरेप के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों हसनपुर कोतवाली के दरोगा संजय तोमर, हेड कांस्टेबल प्रमोद और सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर लालाराम यादव व हेड कांस्टेबल मोहित को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अमरोहा ने दरोगा और हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है, जबकि सीआरपीएफ के दोनों कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट उनके हेड ऑफिस भेज दी गई है।
आपको बता दें कि हरियाणा के फतेहाबाद क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की की बात 200 सितंबर को उसकी एक सहेली से हुई थी। उसने सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल मोहित से मिलने के लिए उसे सोनीपत बुलाया था। मोहित मुजफ्फरनगर जिले के सौरंग का रहने वाला है। लड़की के अनुसार, 21 सितंबर की दोपहर करीब 1 बजे वह सोनीपत पहुंची। वहां उसकी मुलाकात मोहित से हुई। मोहित उसे अपनी ब्रेजा गाड़ी से मेरठ ले गया। रास्ते में उसने अपने साथी सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर लालाराम यादव निवासी खातन खेड़ा, थाना नहरोट, अलवर, राजस्थान को भी गाड़ी में बैठा लिया।

लड़की ने बताया, मोहित और लालराम उसे लेकर मंगलवार को हसनपुर (अमरोहा) पहुंचे। हसनपुर थाने के गेट पर उनकी मुलाकात दरोगा संजय तोमर से हुई। उसके बाद वे सभी उत्तराखंड के खानपुर से विधायक उमेश कुमार झूलपुरी फार्म हाउस (हसनपुर) पहुंचे। एक कमरे में मोहित और दरोगा संजय तोमर व लालाराम लेट गए। दूसरे में युवती आराम करने लगी। कुछ देर बाद हसनपुर थाने का हेड कां. प्रमोद खाना और शराब लेकर आया। चारों ने एक कमरे में बैठ कर खाना खाया, शराब पी। युवती ने अपने कमरे मे बैठकर खाना खाया। कुछ देर बाद मोहित और लालाराम यादव, संजय तोमर उसके कमरे में घुस गये और उसके साथ गैंगरेप किया।
दोनों ने लड़की को झूलपुरी गांव के पास उत्तराखंड के खानपुर से विधायक उमेश कुमार के फार्म हाउस में ठहराया। मंगलवार की रात्रि को दरोगा संजय तोमर और हेड कांस्टेबल प्रमोद मालिक भी फार्म हाउस पहुंचे। चारों ने शराब पाटी। की और कमरे में घुसकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया।
लड़की ने बताया कि तीनों आरोपी रेप करने बाद कमरे से बाहर निकल गए। इसके बाद जब चौथा आरोपी प्रमोद कमरे में आया तो उसने उसे धक्का देकर बाहर कर दिया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। इसके बाद गूगल सर्च करके अमरोहा पुलिस का नंबर खोजा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

एसपी अमरेाहा लाखन सिंह यादव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 22 सितंबर की देर रात पुलिस को एक लड़की ने सूचना दी कि उसके साथ जबरदस्ती की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली गई। जांच में सामने आया कि लड़की अपने परिचित मोहित और लालाराम नाम के दो लोगों के साथ अमरोहा आई थी। दोनों यहां अपने दोस्त संजय से मिलने आए थे। लड़की के बयान के अनुसार, इसी दौरान उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, अमरोहा फार्म हाउस दुष्कर्म मामले में खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि फार्म हाउस पर आए लोगों ने वहां मौजूद चौकीदार को एक बड़े मामले में जांच-पड़ताल का हवाला देते हुए कहा था कि उनके साथ जो युवती है, वह एक बड़ी जांच अधिकारी है। उनके साथ सीआरपीएफ का एक जवान, एक पुलिसकर्मी और स्थानीय दरोगा भी मौजूद है। इसी बहाने वे फार्म हाउस में रुके थे।
विधायक उमेश कुमार शर्मा ने कहा जिस समय यह घटना हुई, उस समय वह लंढौरा में एक रोड शो कर रहे थे। रोड शो रात के लगभग 11 बजे समाप्त हुआ, जिसके बाद वह रुड़की स्थित अपने आवास पर रुक गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह उन्हें उक्त घटना की जानकारी हुई। वहीं, इससे पहले फार्म हाउस पर चौकीदार ने पूरी घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी थी।
विधायक उमेश कुमार ने यूपी पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने मामले में तत्काल और निष्पक्ष रूप से कार्रवाई की है, जो बिल्कुल सही है। उन्होंने मांग की कि पुलिस मामले की निष्पक्ष और गहनता से जांच करे ताकि जो भी दोषी हो, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।
उन्होंने कहा कि वह अपने अमरोहा स्थित फार्म हाउस पर साल में एक-दो बार ही जाते हैं। उन्होंने आज तक किसी को भी अपना फार्म हाउस किराये पर नहीं दिया है और न ही अपने किसी दोस्त को इस्तेमाल करने के लिए दिया है। इस घटना से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उनके द्वारा पुलिस जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा।



