spot_img
spot_img
Saturday, September 26, 2026
spot_img

फास्टैग रिचार्ज के नाम पर ठगे गये 2 लाख 55 हजार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : फास्टैग रिचार्ज कराने के लिए गूगल पर नंबर खोजना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने उससे 2 लाख 55 हजार रुपये ठग लिये।

एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय, काशीपुर निवासी खेमपाल पुत्र नाथू सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 17-18.09.2026 को उन्होंने अपना फास्टैग रिचार्ज करने के लिए गूगल से एक नम्बर निकाल कर उस पर कॉल किया तो उनके द्वारा फास्टैग की केवाईसी करने के लिए बोला तथा व्हाटसअप पर एक लिंक भेजा और उसे खोलने के लिए बोला गया तथा उसको भरने के लिए बताया गया।

खेमपाल ने बताया कि वह उसी प्रकार से सभी कार्य करते चले गये। इसी दौरान 23.09.2026 की शाम को उनके मोबाइल पर मैसेज प्राप्त हुआ कि उनके अकाउंट से 2,55,000 रुपये कट गये हैं। इसके बाद उन्होंने साइबर पोर्टल पर उक्त सम्बन्ध में शिकायत की

खेमपाल ने पुलिस से उनकेे साथ हुए फ्राड में उनके द्वारा गंवाई गयी धनराशि को वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञज्ञत साइबर ठग के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एएसआई प्रकाश सिंह बोरा के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles