विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अपने पति ट्यूशन गये उसके 13 साल के बच्चे का अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बच्चे की खेाजबीन शुरु कर दी है।
मौ. आर्यनगर निवासी नेहा रस्तौगी पत्नी गोपाल रस्तौगी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति गोपाल रस्तौगी पुत्र दिनेश रस्तौगी दिल्ली में अजीतनगर, गांधीनगर में रहते हैं। उसका अपने पति गोपाल रस्तौगी से विवाद चल रहा हैं तथा उसने अपने पति के खिलाफ परिवार न्यायालय काशीपुर में तलाक का मुकदमा किया हुआ है तथा धारा 498 ए का मुकदमा सिविल जज (जू.डि.) तृतीय काशीपुर में विचाराधीन है।
नेहा ने बताया कि उसका व उसके पति गोपाल रस्तौगी का बच्चों को लेकर एक समझौता हुआ, जिसमें दोनो बच्चे 13 साल का बेटा और 9 साल की बेटी उसके पास रहने की सहमति हुई। दोनों बच्चे उसके साथ उसके मायके में रहते हैं।
नेहा ने बताया कि वह किसी कार्य से बाहर गयी थी, उसके दोनों बच्चे जो स्कूल से पेपर देकर घर आये थे, दिनांक 23-9-2026 को उसका बेटा घर से ट्यूशन के लिए करीब ढाई बजे निकला, जब वह ट्यूशन से वापस घर नहीं लौटा तो उउसने व उसके परिवार वालों ने उसकी तलाश की। उसके दोस्तो के यहां जानकारी करायी तथा ट्यूशन वाले सर से भी पता करा लेकिन उसके बेटे का कोई पता नहीं चला।
नेहा ने बताया कि रात्रि करीब आठ बजे उसके पति ने उसके भाई के फोन पर एक रिकार्डिंग मैसेज भेजा, जिसमें कहा कि उसका बेटा दिल्ली उसके पास आ चुका हैं, परेशान मत होना ऐसे बच्चे को ले जाने से।
नेहा ने बताया कि वह अत्यन्त भयभीत व डरी हुई है। इस तरह से उसके बेटे को लेजाकर उसके पति ने गैर कानूनी कृत्य किया है। उसने अपने पति से उसके बेटे को वापस दिलाये जाने तथा उसके उसके पति व उसके सारे परिवार को बुला कर उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।
नेहा रस्तौगी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गोपाल रस्तौगी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) अपहरण के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई देवेन्द्र सिंह सामंत के हवाले की है।



