spot_img
spot_img
Friday, September 25, 2026
spot_img

विधायक आदेश चौहान ने किया फायर स्टेशन रोड का शिलान्यास

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : विधायक आदेश चौहान द्वारा आज दिनांक 24 सितंबर 2026 को फायर स्टेशन जसपुर रोड का फीता काटकर व नारियल फोड़कर विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आपको बता दें कि फायर स्टेशन, जसपुर रोड की स्थापना एवं संचालन को लेकर स्टेशन प्रभारी संदीप कुमार असनावड़े द्वारा लगातार किए गए प्रयासों, पहल एवं उच्चाधिकारियों के समक्ष मार्ग की आवश्यकता एवं उपयोगिता को निरंतर रखा गया। उनके प्रयासों एवं पहल के परिणामस्वरूप आज इस महत्वपूर्ण मार्ग का उद्घाटन किया गया।

इस मार्ग के शुरू होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों में फायर सर्विस की त्वरित आवाजाही में भी सुविधा मिलेगी। आगजनी एवं अन्य आपदा की घटनाओं के दौरान अग्निशमन वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में कम समय लगेगा, जिससे राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

उद्घाटन के पश्चात विधायक आदेश चौहान पहली बार फायर स्टेशन जसपुर पहुँचे जहां स्टेशन प्रभारी संदीप असनावडे ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles