spot_img
spot_img
Wednesday, October 7, 2026
spot_img

रोडवेज बस चालक से मारपीट के 3 आरोपी युवक गिरफ्तार

रुद्रपुर (महानाद) : रोडवेज बस चालक से मारपीट के मामले में थाना पुलभट्टा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि दिनांक 5 अक्टूबर 2026 को थाना पुलभट्टा क्षेत्रांतर्गत रोडवेज बस चालक के साथ हुई मारपीट की घटना का संज्ञान लेते हुए थाना पुलभट्टा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपी ट्रक चालक हैं तथा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इनके विरुद्ध पूर्व में कोई आपराधिक अभियोग दर्ज नहीं है।

पुलिस द्वारा प्रकरण में सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने पर तीनों अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार 172 बीएनएस की कार्यवाही की गयी है तथा गिरफ्तार किया गया है।

घटना के समय रोडवेज बस में अन्य सवारियां भी मौजूद थीं, जिनको समय पर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचना था। इसलिए रोडवेज बस चालक द्वारा घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी। रोडवेज बस चालक द्वारा तहरीर दिए जाने पर अभियोग पंजीकृत करके विधिक कार्यवाही पृथक से भी की जाएगी।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :
1. सैफ खान (23 वर्ष) पुत्र बाबू खान, निवासी शंकर फार्म, पुलभट्टा।
2. सावेज खान (24 वर्ष) पुत्र सरवर खान, निवासी शंकर फार्म, पुलभट्टा।
3. रिजवान (27 वर्ष) पुत्र जमील बख्श, निवासी वार्ड नंबर 6, नई सुनहरी, किच्छा।

वहीं, रोडवेज बस चालक ने एक वीडियो जारी कर पुलिस का आभार जताया है। उसका कहना है कि मुझे लगा था कि पुलिस मेरी शिकायत पर कार्रवाई नहीं करेगी और मैंने वीडियो बनार सोशल मीडिया पर डाल दिया था जबकि पुलिस ने वीडियो डालने से पहले ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles