दिल्ली (महानाद) : मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित विपक्ष के कई नेताओं को पुलिस ने धरनास्थल से हटाकर हिरासत में ले लिया।
आपको बता दें कि संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज मंगलवार को एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च किया। तथा पुलिस के रोके जाने पर वे आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठग गये।
अब दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई कांग्रेसी सांसदों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी और के. सुरेश सहित विपक्षी पार्टियों के कई नेताओं/सांसदों को हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त सभी लोगों को न्यू पुलिस लाइन, किंग्सवे कैंप ले जाया जा रहा है।



