हल्द्वानी (महानाद) : पुलिस ने इलाज के दौरान एक महिला मीनाक्षी टम्टा की मौत होने के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी हकीम नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आपको बता दें कि दिनांक 4-10-2026 को टाउन, धान मिल, हल्द्वानी निवासी राम चन्द्र ने कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 3-10-2026 को नईम उर्फ नईम पहलवान, निवासी गुरुद्वारा वाली गली, कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी द्वारा इलाज करने के नाम पर उसकी पत्नी मीनाक्षी टम्टा (उम्र 23 वर्ष) की मृत्यु कारित कर दी गई है।
तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की गई।
मामले में फरार आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसी-सुरागरसी एवं तलाश करते हुए आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को उसकी दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे कोर्ट के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम में चौकी प्रभारी हीरानगर संजीत राठौड़, हे.कां. मनोज कुमार तथा कां. ललित गोस्वामी शामिल थे।



