spot_img
spot_img
Monday, October 5, 2026
spot_img

पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्करों का गैंग, बहेड़ी से पिथौरागढ़ तक करते थे नशे की सप्लाई

रुद्रपुर (महानाद) : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान को धरातल पर उतारती ऊधम सिंह नगर पुलिस ने एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में नशा तस्करों के गैंग पर करारा प्रहार करते हुए पहाड़ के नौजवान युवाओं को नशे की लत लगाने वाले 6 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उक्त गैंग बरेली से सस्ते दाम में नशीली सामग्री ले जाकर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और नैनीताल के युवाओं को निशाना बना रहे थे।

मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 30 सितंबर 2026 को थाना पुलभट्टा पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को उसकी कार स्विफ्ट डिजायर सहित बहेड़ी और जनपद उधम सिंह नगर के बॉर्डर पर संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया था। पूछताछ में उसकी पहचान सद्दाम हुसैन (25 वर्ष) पुत्र मकसूद अहमद, निवासी मौहल्ला इस्लाम नगर, वार्ड नं. 8, थाना बहेडी, जिला बरेली के रूप में हुई।

पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से नीले रंग के बैग में रखे 6 गत्ते के डिब्बों में कुल 150 प्रतिबंधित इंजेक्शन, दो मोबाइल फोन एवं 3,500 नकद भी बरामद कर उसके खिलाफ धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच के दौरान प्रकाश में आया कि पकड़ा गया सद्दाम हुसैन बहेड़ी जनपद बरेली का कुख्यात नशा तस्कर है और बहेडी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। उस पर जनपद बरेली में नशा तस्करी के कई अभियोग पंजीकृत हैं और वह वर्ष 2017 में पुलभट्टा थाने से नशा तस्करी में जेल भी जा चुका है। वह बहेड़ी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।

मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय गणपति द्वारा स्वयं लिया गया तथा सद्दाम हुसैन से बरामद नशीले इंजेक्शनों व स्मैक की सप्लाई एवं संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की गई और उसके मोबाइल फोन में कथित रूप से नशीले पदार्थों के संबंध में कुछ व्हाट्सअप चैट भी पाई गईं और कॉल डिटेल पाई गई जो जनपद नैनीताल अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के नशा सप्लायरों की थी।

एसएसपी द्वारा इन नशा तस्करों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही के लिए तत्काल जनपद उधम सिंह नगर की पुलिस टीम का गठन किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश देकर जनपद नैनीताल जनपद अल्मोड़ा तथा जनपद पिथौरागढ़ टीम को रवाना किया गया।

टीम द्वारा जनपद नैनीताल जनपद अल्मोड़ा और जनपद पिथौरागढ़ में जाकर इन नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते इनकी गिरफ्तारी करने के लिए और नशा तस्करी के इनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए जाल बिछाया और कुल 6 नशा तस्करों को अंतर्गत धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त व उनसे की गई पूछताछ का विवरण
1-अक्षय पुत्र शेर सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी पूर्वी पोखर खाली थाना अल्मोड़ा।
पूछताछ करने पर अक्षय ने बताया कि शासकीय स्कूल एडम्स इण्टर कॉलेज अल्मोड़ा में क्लर्क हूँ, मेरी माता वहां टीचर थी, पिता एक्स आर्मी सूबेदार से रिटायर्ड है। मैंने ग्रेजुएशन किया है। शादी हो गयी है, एक 6 साल की बेटी है। मैं स्मैक पीता हूँ, लगभग 2-3 सालों से पीता हूँ, मैं बहेड़ी से स्मैक वसीम उर्फ सद्दाम से खरीदकर लाता हूँ। मैं अल्मोड़ा से बहेड़ी स्मैक लेने बस से आता हूँ और हर बार करीब 10 ग्राम स्मैक लेके आता हूँ । यह मेरा लगभग दो हफ्ते तक चल जाता है । इसमें से कुछ स्मैक में अन्य नशेडियों को भी बेचता हूँ, जिससे थोड़ा बहुत पैसा बचने पर अगली बार स्मैक लेने में फायदा हो जाता है।

अक्षय का नाम जनपद अल्मोड़ा के प्रमुख नशा तस्करों में से एक है। ये 8 ग्राम स्मैक की बरामदगी में अल्मोड़ा कोतवाली से वर्ष 2025 में जेल गया है।

2-सौरभ पुत्र मदनलाल उम्र 32 वर्ष निवासी दमुंआढूंगा, हल्द्वानी
ये थाना काठगोदाम नैनीताल के दमुआढूंगा में मेडिकल स्टोर चलाता है और दुकान से ही स्मैक बेचने का काम करता है। वर्ष 2021 में 6 ग्राम स्मैक की बरामदगी में अल्मोड़ा कोतवाली से जेल गया है।

पूछताछ करने पर उसने बताया कि मैं उपरोक्त पता गंगोलीहाट का रहने वाला हूं वर्तमान में मैने दमुवाढुंगा में घर बना लिया है मैं अपनी पत्नी व बच्चो के साथ दमुवाढुंगा में रहता हूं। मेरी पनचक्की चौराहे पर दिविशा मेडिकोज है। 4-5 साल पहले मुझे स्मैक पीने की आदत हो गयी थी, काफी समय तक मैने स्मैक पी। उस समय पर हल्द्वानी में ही कुछ नशेड़ी मुझे पीने के लिए दे देते थे। नशे का आदि होने पर मैं अल्मोड़ा के पीयूष व मयूर नाम के लड़के जो बहेड़ी से स्मैक लेकर अल्मोड़ा-हल्द्वानी क्षेत्र में नशे का कारोबार करते हैं, से सम्पर्क में आया, जिन्होंने मुझे बहेड़ी के रहने वाले वसीम उर्फ सद्दाम हुसैन का नम्बर दिया था। इसके बाद मैं स्मैक बेचने का काम भी करने लगा। मैं लोधिया बेरियर अल्मोडा से 4-5 साल पहले स्मैक में जेल गया हूं । जब मेरा अल्मोड़ा में केस चल रहा था तब मै इससे मिला और तब से जानता हूं। स्मैक लाकर स्मैक का नशा करने वालों को बेचता था, कभी कभी नशे के इन्जेक्शन भी लेता था। मैं उसके वाट्सअप पर वाईस काल व मैजेस करके स्मैक व इन्जेक्शन लेने हेतु सम्पर्क करता था। लास्ट टाईम मेरी इससे एक माह 20-25 दिन पहले (अगस्त या सितम्बर) बात हुई।

3-पीयूष पुत्र महिपाल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी इंदिरा कॉलोनी थाना अल्मोड़ा जिला अल्मोड़ा ।
पीयूष का नाम भी पहाड़ी जनपदों के प्रमुख नशा तस्करों में से एक है और यह स्मैक पीने का भी आदि है। ये वर्ष 2023 में 5.50 ग्राम स्मैक में कोतवाली अल्मोड़ा से जेल गया है।

ये 2022-23 में नोएडा कम्पनी में काम करने के लिए गया था, वहां एक महीने रहा, स्मैक का नशा करता था तो कम्पनी में दौरा पड़ा तो कम्पनी में जॉब छोड़ दी। वापस घर आ गया। इसने बताया कि मैं स्मैक का नशा करता हूँ, वर्ष 2021-22 से स्मैक पीना शुरू कर दिया था, साथी लोगों में एक मयूर जो अल्मोड़ा बाजार में रहता है ने मुझे स्मैक पिलाई थी, धीरे धीरे करके स्मैक पीने लगा और बाद में अपना खर्चा चलाने के लिए नशेड़ियों को स्मैक बेचता था और जो पैसा निकलता था उससे मेरा अपना खर्चा चल जाता था। मैं कई बार बार मुश्तक और सद्दाम से एक बार में 9-10 ग्राम स्मैक लाया था और कई बार नशे के इंजेक्शन भी लाया था,लास्ट बार लगभग 01 महीने पहले सद्दाम से स्मैक लाया था ।
अभियुक्त पीयूष का आपराधिक इतिहास

4-भूपेन्द्र सिंह मेहता पुत्र शंकर सिंह मेहता उम्र 29 वर्ष निवासी गड़ाईगंगोली थाना कोतवाली पिथौरागढ़
ये वाइन शॉप पिथौरागढ़ में सेल्समैन का काम करता है। पिता जी वाइन शॉप पार्टनरशिप में है, 2 हफ्ते पहले अरविन्द बिष्ट पुत्र नामालूम निवासी खोल्टा अल्मोड़ा जो पहले 2015-16 में गणाई गंगोली से पॉलीटेक्निक करता था और मैं रामनगर से पॉलीटेक्निक करता था, अरविन्द जो मेरे गांव में हमारे घर के पड़ोस में ही रहता था, तब से मैं उसे जानता हूँ। वर्ष 2021-22 के समय से मैने दोस्तों के साथ स्मैक पीना शुरू किया था, तब मैने उससे कहा कि स्मैक सस्ती कहां मिलेगी, अल्मोड़ा में तो मंहगी देते हैं, जो स्मैक अल्मोड़ा में 1000 रू. में बेचते थे। इसके बाद वसीम उर्फ सद्दाम के संपर्क में आ गया। मैने उससे 2500 रुपये हिसाब से स्मैक खरीदी। इसके बाद से मैं अपना खर्चा चलाने के लिए स्मैक खरीदकर पीता था और नशेडियों को बेचता भी था और जो मुनाफा होता था उससे अपना खर्चा चलाता था। 23 सितम्बर को भी मैं वसीम से करीब 10 ग्राम स्मैक 2800 रू प्रति ग्राम के रेट से खरीदकर लाया था ।

5-यशोदा टम्टा पत्नी राजेश कुमार उम्र 54 वर्ष निवासी टम्टा मोहल्ला थाना अल्मोड़ा –
यशोदा ने बताया कि मैंने हाईस्कूल तक की पढाई दिल्ली से की है, पति घर पर ही रहते हैं, पहले गार्ड की नौकरी करते थे। मेरे 03 लड़के हैं, बड़ा लडका अवधेश वर्तमान में पिछले तीन महीने से अल्मोड़ा से स्मैक के केस में जेल में है। दूसरा मिहीर टम्टा भी स्मैक का नशे का आदी है जो जेल भी गया है। मैं लड़कों से मजबूर थी, मेरे दोनों लड़के स्मैक व इन्जेक्शन के नशे के काफी आदी हो गये थे, जिस कारण मेरा बड़ा लड़का अवधेश टम्टा 4 बार जेल भी गया है। मिहिर भी 1 बार जेल गया है। जब मेरे लड़के जेल चले गये तो पैसे की कमी व उनका केस में होने वाले खर्चे के चलते मुझे परेशानी होने लगी। इसी बीच मैं वसीम उर्फ सद्दाम के सम्पर्क में आयी तो इस व्यक्ति से लगातार स्मैक व नशे के इन्जेक्शन आदि बहेड़ी से खरीदकर लाने लगी। मैं सद्दाम को काफी समय से जानती हूं जो बहेड़ी का रहने वाला है और स्मैक व नशे के इन्जेक्शन बेचने का भारी भरकम कारोबार करता है । सर मैं पिछले कुछ सालो से नशे के इस कारोबार को कर रही हूं।

6-रवि थापा पुत्र राम सिंह थापा उम्र 31 वर्ष निवासी झूला घाट पिथौरागढ़
रवि थापा ने बताया कि मैं उपरोक्त पते का निवासी हूँ, मैंने इण्टर तक की पढाई की है जिसके बाद वर्ष 2016 में देहरादून होटल मैनेजमैंट का कोर्स पूरा किया है, फिर दिल्ली में होटल में जॉब करी। पिता की झूलाघाट बाजार में जनरल स्टोर और कपड़े की दुकान है। वही काम किया। वर्ष 2014 में जब मैं देहरादून में था तो वहां पर स्मैक पीना सीखा, वहां होटल मैनेजमैंट के दौरान एक लड़की के सम्पर्क में आया वह स्मैक पीती थी तो उसके साथ साथ मैं भी स्मैक पीना सीख गया, बीच बीच में छोड़ भी दिया, जब मिल जाती थी तो फिर पी लेता था। मैं कुछ समय पहले ही बहेड़ी के रहने वाले सद्दाम के संपर्क में आया था। मैं उससे स्मैक खरीद कर पिता भी था और यहां आस-पास के युवकों और कुछ नेपाली युवकों को स्मैक बेचता भी हूं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles