spot_img
spot_img
Sunday, August 23, 2026
spot_img

नेशनल स्पेस डे पर मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘नए काल चक्र की शुरुआत’, जेन ज़ी की जमकर तारीफ

नई दिल्ली (महानाद) : राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों और वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत और वैश्विक पहचान का जिक्र करते हुए इसे ‘नए काल चक्र की शुरुआत’ बताया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में लगातार अपनी मौजूदगी मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में अंतरिक्ष क्षेत्र की अहम भूमिका होगी।

जेन ज़ी की तारीफ

प्रधानमंत्री ने नई तकनीक पर काम कर रहे युवाओं की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि जेन ज़ी के इंजीनियर, डिजाइनर, कोडर और वैज्ञानिक प्रोपल्शन सिस्टम, रॉकेट, कंपोजिट मटेरियल और सैटेलाइट जैसी तकनीकों पर काम कर रहे हैं।

निजी अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ा निवेश

पीएम मोदी ने कहा कि भारत का निजी अंतरिक्ष क्षेत्र भी तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब यह दुनिया के निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। उन्होंने ISRO की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी सफलता देश की नई पीढ़ी को वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित कर रही है।

क्यों खास है 23 अगस्त?

भारत में हर साल 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाता है। यह दिन 2023 में चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के पास सफल सॉफ्ट लैंडिंग की याद में मनाया जाता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles