spot_img
spot_img
Wednesday, September 9, 2026
spot_img

रक्षा मंत्रालय की महिला अफसर ने की आत्महत्या

नई दिल्ली (महानाद) : दिल्ली के द्वारका में रक्षा मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत 30 वर्षीय नाजिया खानम की मौत का मामला सामने आया है। नाजिया तीन महीने की गर्भवती थीं। 21 अगस्त को उनकी कथित आत्महत्या से मौत हुई।

मृतका के मायके वालों ने पति और ससुराल के अन्य सदस्यों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का दावा है कि नाजिया फोन पर लगातार ससुराल में होने वाली कथित परेशानी के बारे में उन्हें बताती थीं।

एफआईआर के अनुसार, नाजिया की शादी 11 अप्रैल 2026 को अजम अली खान से हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उन्हें गाली-गलौज, मारपीट और धमकियों का सामना करना पड़ रहा था।

21 अगस्त की सुबह करीब चार बजे मायके वालों को नाजिया की मौत की सूचना मिली। परिवार ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका भी जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की वास्तविक वजह और मौत की परिस्थितियां जांच के बाद ही स्पष्ट होंगी।-

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles