spot_img
spot_img
Monday, August 24, 2026
spot_img

बड़ी खबर : सरकार ने किये 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ (महानाद) : 23 अगस्त की देर रात्रि को योगी सरकार ने 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।

– अलीगढ़ की कमिश्नर संगीता सिंह को मुरादाबाद का कमिश्नर बनाया गया है।
– सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद (प्रयागराज) ओम प्रकाश आर्य को अलीगढ़ का नया कमिश्नर बनाया गया है।
– कमिश्नर ग्राम्य विकास एवं सचिव, ग्राम्य विकास विभाग गौरी शंकर प्रियदर्शी को आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन, यूपी का महानिदेशक बनाया गया है।
– महानिदेशक, आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन चैत्रा वी को सदस्य (प्रशासनिक), राजस्व परिषद, लखनऊ बनाया गया है।

– सचिव, समाज कल्याण विभाग प्रमोद कुमार उपाध्याय को कमिश्नर ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
– सचिव, नगर विकास विभाग रवीन्द्र कुमार को एमडी, यूपी जल निगम (नगरीय) तथा राज्य मिशन निदेशक, अमृत के अतिरिक्त प्रभार से अवमुक्त किया गया है।
– सीईओ, सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड मासूम अली सरवर को एमडी, यूपी जल निगम (नगरीय) तथा राज्य मिशन निदेशक, अमृत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
– एमडी, यूपी जल निगम (ग्रामीण) डॉ. राज शेखर दृको सचिव, नियोजन विभाग तथा महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या बनाया गया है।

– आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता योगेश कुमार को एमडी, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) बनाया गया है।
– सचिव, राज्य सूचना आयोग कुमार प्रशान्त को आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता बनाया गया है।
– सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग गुर्राला श्रीनिवासुलुरू को सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग बनाया गया है।
– प्रतीक्षारत अमृत पाल कौर को संयुक्त प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लि. बनाा गया है।

– अपर आबकारी आयुक्त नवनीत सेहारा को संयुक्त प्रबन्ध निदेशक, यूपी सहकारी चीनी मिल संघ लि. के पद से अवमुक्त किया गया है।
– विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा देवेन्द्र कुमार पाण्डेय को विशेष सचिव, उपभोक्ता मामले विभाग बनाया गया है।
– सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण विवेक श्रीवास्तव को विशेष सचिव, पशुधन विभाग बनाया गया है।
– सचिव, उच्च शिक्षा विभाग अमृत त्रिपाठी को सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज बनाया गया है।
– सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद (प्रयागराज) ओम प्रकाश राय को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग बनाया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles