spot_img
spot_img
Sunday, August 23, 2026
spot_img

सलाखों के पीछे पहुंचा ‘किंग ऑफ उत्तराखण्ड’, पॉक्सो सहित 11 मुकदमें हैं दर्ज

ऋषिकेश (महानाद) : पुलिस ने आखिरकार ‘किंग ऑफ उत्तराखण्ड’ को उसके साथियों के साथ सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। अभियुक्त अपने साथियों के साथ भूमि/ पारिवारिक विवादों में लोगों के साथ मारपीट, अवैध वसूली, पॉक्सो तथा ब्लैकमेलिंग के अपराधों में लिप्त रहा है।

आपको बता दें कि ऋषिकेश पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए भूमि तथा पारिवारिक विवादों में लोगों को डरा धमकाकर उनके साथ मारपीट, अवैध वसूली तथा ब्लैकमेलिंग जैसे संगठित अपराधों में लिप्त तथा स्वयं को किंग ऑफ उत्तराखण्ड कहने वाले अभियुक्त जगजीत उर्फ जग्गा व उसके साथियों के विरुद्ध गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरोह के गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा सहित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरोह का सरगना जगजीत उर्फ जग्गा अपने साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र में एक संगठित गिरोह संचालित करता था। उक्त गिरोह द्वारा भूमि एवं पारिवारिक विवादों में हस्तक्षेप करते हुए पक्षकारों को डरा-धमकाकर अवैध रूप से अपने हित साधे जाते थे तथा विवादों को जबरन सुलझाने, लोगों की फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे जबरन वसूली/ब्लैकमेलिंग करने, लोगों के घरों में घुसकर उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने जैसी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जाता था।

बता दें कि गिरोह द्वारा अपने प्रभाव एवं भय का ऐसा वातावरण बनाया गया था कि स्थानीय लोग इनके विरुद्ध शिकायत अथवा कानूनी कार्रवाई करने से भी डरते थे। गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा तथा उसके गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध वर्ष 2016 से 2026 के मध्य गंभीर आपराधिक मामलों के 11 मुकदमें दर्ज हैं तथा गिरोह के लगातार आपराधिक गतिविधियों लिप्त रहने व उनकी गतिविधियों से आमजन में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशों पर अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गई थी, जिसमें सक्षम न्यायालय से अनुमोदन प्राप्त होने के उपरांत गैंग लीडर जगजीत उर्फ़ जग्गा वह उसके 3 अन्य सहयोगियों के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर धारा 2(ख)(i), 2(ख)(iii)/3 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्त जगजीत उर्फ जग्गा व उसके 2 अन्य साथियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त जगजीत उर्फ जग्गा की निशानदेही पर पुलिस द्वारा उसके घर से ‘किंग ऑफ उत्तराखण्ड’ का बोर्ड बरामद किया गया, जिससे वह लोगों को भयभीत कर अपने प्रभाव में लेते हुए उक्त आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था।

अभियोग में नामजद एक अन्य अभियुक्त रवि गुप्ता की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा उसके संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त :
1- जगजीत उर्फ जग्गा (39 वर्ष) पुत्र हरविन्द्र सिंह निवासी मायाकुण्ड, चन्द्रेश्वर मार्ग, ऋषिकेश (गैंग लीडर)
2- प्रणव उर्फ राघव बत्रा (20 वर्ष) पुत्र स्व. अश्वनी बत्रा निवासी गली नं. 19, मण्डीवाली गली, सोमेश्वर नगर, ऋषिकेश।
3- दीपेश कुमार (27 वर्ष) पुत्र स्व. चरणनाथ निवासी कृष्णानगर कालोनी, नियर आईडीपीएल, ऋषिकेश।

’आपराधिक इतिहास
1- मु0अ0स0- 513/16, धारा 505/153बी भादवि व 67 आईटी एक्ट
2- मु0अ0स0- 187/22 धारा 34 भादवि व 60(1)/72 आबाकारी अधि0
3- मु0अ0स0- 91/24, धारा 452/504/506 भादवि
4- मु0अ0स0- 487/24 धारा 3/4 पोक्सो अधि0 व 65(1)/96 बीएनएस
5- मु0अ0स0- 523/25, धारा 115(2)/351(3)/352 बीएनएस
6- मु0अ0स0-340/26, धारा 351(3),352 ,308 बीएनएस धारा 3(1)
7- मु0अ0स0-265/26, धारा- 115(2)/118(1)/118(2)/126(2)/190/ 191(2)/191(3)/3(5)/318(4)/351(2)/78 बीएनएस
8- मु0अ0स0- 345/26 धारा 61(2)/308(3)/351(2) बीएनएस
9- मु0अ0स0- 360/26, धारा 351(3)/352 बीएनएस
10- मु0अ0स0- 367/26, धारा 351(3) बीएनएस
11- मु0अ0स0- 385/26 धारा 115(2),191(2), 351(3), 352 बीएनएस

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश यशपाल सिह बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक डोईवाला निरीक्षक (विवेचक) राकेश गुसाईं, एसएसआई नवीन जोशी, एसआई देवेन्द्र पंवार, जगमोहन सिंह, विकसित पंवार, बिनेश कुमार, राजनारायण, हे.कां. सन्दीप राठी, राकेश पंवार तथा कां. तेजपाल सिंह शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles