spot_img
spot_img
Monday, August 24, 2026
spot_img

हथियारों के बल पर लाखों की डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 4 डकैत गिरफ्तार

हल्द्वानी (महानाद) : हथियारों के बल पर लाखों की डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 4 डकैतों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 अवैध तमंच, 7 जिंदा कारतूस, लूटी गयी धनराशि व घटना में प्रयुक्त क्रेटा व स्कोर्पियो वाहन बरामद किये हैं।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि दिनांक 19.08.2026 को सायं डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के गोरापड़ाव में 10-12 हथियार बन्द लोगों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है, उक्त सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारी गणों को सूचित एवं कोतवाली हल्द्वानी से पुलिस बल को घटना स्थल गोरापड़ाव रवाना किया गया।

दिनांक 19.08.2026 को नारायण दास पुत्र रोशन लाल निवासी अम्बा बिहार तीनपानी हल्द्वानी जनपद नैनीताल द्वारा तहरीर दी गयी कि 10 अज्ञात हथियार बंद अभियुक्तगणों द्वारा उनके आफिस/गैराज गोरापड़ाव, तीनपानी में डकैती डालकर उनसे व उनके परिचितो से लगभग 8 लाख रुपये, 12 मोबाइल फोन व 3 सोने की चैन व अंगूठी आदि लूट लिये हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में धारा 310(2) बीएनएस बनाम 10 अज्ञात बन्दूकधारी के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता को सुपुर्द की गयी।

उक्त डकैती की घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर डकैती की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु संलिप्तों की गिरफ्तारी हेतु लगभग 50 अध्किारियों/कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की गई।

टीम में एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी व विभिन्न थाना प्रभारी, एसओजी, साइबर टीम, क्राइमस्पेशलिस्ट को शामिल किया गया है। बीडीएस डॉग स्क्वायड एवं क्राइम सीन विशेषज्ञ घटनास्थल की विभिन्न कोणों से गहन जांच हेतु लगाया गया। स्वयं एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना का रिव्यू लिया गया तथा अधीनस्थों एवं गठित पुलिस टीमों को अलग-अलग टास्क एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उक्त गठित टीमों द्वारा सुरागरसी/पतारसी, व जांच में वादी तथा गवाहों के बयान घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों एवं सर्विलांस की बारीकी से अवलोकन करने पर उक्त घटना में प्रकाश में आये दिनांक 21-08-2026 को 2 अभियुक्त वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू तथा रखवीर सिंह को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अन्य वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारी लगातार अन्य राज्यों में दबिश हेतु टीमों को रवाना किया गया था।

गठित टीमों द्वारा सुरागरसी/ पतारसी/सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से प्रकाश में आये 4 अभियुक्तों कोे गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन, तमंचे जिन्दा कारतूस व नगदी बरामद किये गये। जिसके आधार पर धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा घटना में संलिप्त होना बताया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. यश सिडाना (24 वर्ष) पुत्र विजय कुमार निवासी निकट बैंक ऑफ बड़ौदा, किच्छा।
2. अमनदीप सिंह (21 वर्ष) पुत्र हरवंश सिंह निवासी हाउस नं. 152, जैतपुर गांव, थाना जैतपुर, नई दिल्ली।
3. शिवराज सिंह (21 वर्ष) पुत्र प्रीतपाल सिंह निवासी ग्राम सदरपुर, थाना अमरिया, पीलीभीत, उ.प्र.।
4. अफजल (21 वर्ष) पुत्र अमजद हुसैन निवासी बक्सपुर, थाना अमरिया, जिला पीलीभीत।

पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी नैनीताल ने 2500 रुपये के ईनाम से पुरुस्कृत किया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles