spot_img
spot_img
Saturday, September 12, 2026
spot_img

दुखद : जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का निधन

हल्द्वानी (महानाद) : जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का आज निधन हो गया। वे अपने घर से ऑफिस के लिए निकल रहे थे।

नैनीताल से दुखद खबर सामने आ रही है। जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी का आज निधन हो गया। वे अपने घर से बाइक से ऑफिस के लिए निकल रहे थे कि अचानक उनके सीने में दर्द उठा और उनका निधन हो गया।

गिरिजा शंकर जोशी अपने मिलनसार, सहज, सरल और जिंदादिल व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ पत्रकारों से भी उनका आत्मीय एवं सहयोगात्मक व्यवहार रहा। महानाद परिवार उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता है। इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को शक्ति प्रदान करें।

गिरिजा शंकर जोशी जी के परिवार में उनके पीछे उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।उनका अंतिम संस्कार रविवार, 13 सितंबर को रानीबाग के चित्रशिला घाट में किया जाएगा। गिरिजा जी की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान बीके पुरम (निकट रेनबो पब्लिक स्कूल) बिठोरिया नंबर-1, हल्द्वानी से 13 सितंबर की सुबह 8 बजे से रानीबाग के चित्रशिला घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles