spot_img
spot_img
Friday, October 9, 2026
spot_img

दूसरी के चक्कर में पड़ कर पत्नी को कर रहा परेशान, मांग रहा दहेज, कर रहा उत्पीड़न

बाजपुर (महानाद) : क्षेत्र निवासी एक युवती ने अपने पति के दूसरी औरत के चक्कर में पड़कर उसका उत्पीड़न करने और अपने परिजनों के साथ मिलकर 5 लाख रुपये दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि दिनांक 13.11.2025 को उसका विवाह क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय पश्चात से ही उसका पति उसके साथ गन्दी गन्दी गाली गलौच कर मारपीट करने पर उतारू जाता है तथा दहेज की मांग करता है।

युवती ने बताया कि उसके पति ने हल्द्वानी में रहने वाली एक महिला के साथ लगभग 4 माह से अवैध सम्बन्ध बना रखे हैं। उसके कुछ पूछने पर उसका पति उसके साथ अभद्र व्यवहार कर जोर जबरदस्ती करने लगता है और घर से बाहर निकालने की धमकी देता है और कहता है कि अब मैं तुझसे पेरशान हो चुका हूँ, मैं तुझे घर में नही रखूँगा और अगर तुझे मेरे साथ इस घर में रहना है तो तू 5 लाख रुपये मुझे लाकर दे, तभी मैं तुझे इस घर में रहने दूँगा और तुझसे कोर्ट केस करके तलाक लेकर दूसरी महिला को घर लेकर आ जाउँगा और उसी के साथ मजे करूँगा।

युवती ने बताया कि उसके पति ने लगभग 1 माह पूर्व उसके गले के पास को चाकू मारकर जान से मारने की कोशिश की है जिसमें उसे गम्भीर चोट आयी थी, उसने उसकी सूचना पुलिस को दी थी।

युवती ने बताया कि विवाह के बाद से ही उसका पति, जेठ, ससुर आये दिन उसे तंग व परेशान कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते है और उसे घर से निकालने की धमकी दे रहे हैं। उसने अपने पति, जेठ, ससुर एवं बिचोलिया के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त 4 लोगों के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा 3/4, बीएनएस की धारा 115(2), 85, 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एएसआई सुनील कुमार के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles