spot_img
spot_img
Wednesday, October 7, 2026
spot_img

छात्र संघ चुनाव : हुड़दंग, अराजकता और यातायात व्यवस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई

सलीम अहमद
हल्द्वानी (महानाद) : नैनीताल पुलिस ने छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रचार के दौरान हुड़दंग, अराजकता और यातायात व्यवस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी

आपको बता दें कि एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा रात्रि 11ः00 बजे से 2ः00 बजे तक ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी में सघन चेकिंग अभियान चलाकर हुड़दंग फैलाने वालों पर शिकंजा कसा।

देर रात तक चले चेकिंग अभियान के दौरान 2 मुकदमे दर्ज, 20 वाहन सीज तथा 4 नशे में वाहन चलाने वाले तथा 5 हुड़दंग, अराजकता करने वालों को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने बताया कि कानून व्यवस्था को जो भी प्रभावित करेगा, वह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles