spot_img
spot_img
Friday, September 25, 2026
spot_img

जीजा ने अपने भाईयों के साथ मिलकर की पत्नी के भाई और उसके दोस्त की पिटाई

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक व्यक्ति ने परिवार न्यायालय के बाहर अपने भाईयों के साथ मिलकर अपनी पत्नी के भाई और उसके दोस्त की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति और उसके 2 भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

नूरपुर जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश निवासी मीना कुमारी उर्फ शालू ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 19.09.2026 को परिवार न्यायालय काशीपुर में अपने पति दीपक के विरुद्ध तलाक के मुकदमे में रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र की पैरवी हेतु परिवार न्यायालय काशीपुर में वह अपने भाई अतुल के साथ आयी थी।

मीना कुमारी ने बताया कि उसके पति दीपक कुमार पुत्र बुद्ध प्रकाश, नियर संस्कार स्कुल, आलू फार्म, बाजपुर रोड, काशीपुर अपने सगे भाई अंकित, अश्वनी व अन्य 8-10 लोगों के साथ न्यायालय काशीपुर आये हुये थे। 19.9.2026 की शाम के 3ः30 बजे परिवार न्यायालय काशीपुर के बाहर उसका भाई अतुल अपने दोस्त निशांत पाण्डे के साथ खड़ा था, तभी उपरोक्त सभी लोग दीपक, अंकित, अश्वनी व उनके साथी 8-10 व्यक्ति अपने हाथों में लाठी-डन्डे लेकर आये और उसके भाई अतुल के साथ गाली-गलौच करते हुये यह कहते हुये कि आज तू मिल गया, तुझे जिन्दा नहीं छोड़गें, फिर उपरोक्त सभी लोगों द्वारा एकराय होकर उसके भाई के साथ बुरी तरह मारपीट करनी शुरू कर दी।

मीना ने बताया कि अतुल के दोस्त निशांत पाण्डे ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उपरोक्त लोगों द्वारा उसके साथ भी बेरहमी से मारपीट करते हुए लहूलुहान कर दिया गया। मौके पर काशीपुर कोर्ट परिसर में उपस्थित बहुत से लोगों व पुलिस कर्मचारियों द्वारा बीच बचाव कराते हुये मामला शांत कराया गया, नहीं तो उपरोक्त लोग उसके भाई अतुल व निशांत पाण्डे को जान से मार देते।

मीना ने बताया कि उपरोक्त लोगों की मारपीट के कारण अतुल व निशांत पाण्डे के गंभीर चोटे आयी हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है,, उनकी हालत गंभीर है। उपरोक्त लोगों द्वारा पूर्व में भी उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी गई है। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

मीना कुमारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दीप, अंकित व अश्वनी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी है। मामले की जांच एसआई शंकर सिंह बिष्ट के हवाले की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles