spot_img
spot_img
Wednesday, November 4, 2026
spot_img

खाटू श्याम जी के भजनों से गूंज उठा बसई, पत्नी संग शामिल हुए दीपक बाली

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : ग्राम बसई क्षेत्र में मेयर दीपक बाली के प्रयासों के चलते आयोजित सांस्कृतिक भजन संध्या में शामिल हुए हजारों श्याम भक्त शानदार भजनों की धुन पर झूम उठे और ग्रामीण क्षेत्र पूरी तरह से श्याममय हुआ नजर आया। भजन संध्या में अपनी पत्नी उर्वशी दत्त बाली के साथ पहुंचे मेयर दीपक बाली का ग्रामीणों ने शानदार स्वागत किया।

उआपको बता दें कि ग्राम बसई में आयोजित श्री खाटू श्याम जी की भव्य कीर्तन संध्या में भी ग्रामीण स्त्री पुरुष भारी संख्या में शामिल हुए और अपने बीच पहुंचे मेयर दीपक बाली का जोरदार स्वागत किया। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल ने कहा कि जिस तरह से विकास कार्यों के चलते काशीपुर नगर क्षेत्र में चारों तरफ दीपक बाली-दीपक बाली का ही नाम हो रहा है, इसी तरह हम चाहते हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में भी दीपक बाली-दीपक बाली ही नजर आए, क्योंकि उनके द्वारा किया जा रहा विकास सभी को दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मेयर दीपक बाली ने सनातन को आगे बढ़ाने हेतु श्री खाटू श्याम जी की भजन संध्याओं का आयोजन किया है उसके लिए हम उनके कोटि-कोटि आभारी है।

मेयर दीपक बाली ने ग्रामवासियों के साथ सम्मिलित होकर अपनी पत्नी उर्वशी दत्त बाली के साथ बाबा श्री श्याम के श्रीचरणों में शीश नवाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी ग्रामीणों के सुखी समृद्ध जीवन की कामना की।

भजन संध्या में वरिष्ठ भाजपा नेता गुरबख्श सिंह बग्गा, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश, भाजपा जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला, पूर्व बीडीसी सदस्य एवं भाजपा ग्रामीण मंडल मंत्री हरीश सैनी, गगन अरोरा, छत्रपाल सैनी, सुनयना, जगवती, रामवीरी, संतोष, प्रमिला, काजल, विनोद कुमार, गांव के मंदिर के महंत राम सिंह भगत जी, उमेश पाल, वेगराज सिंह, रणधीर सिंह सैनी, छत्रपाल सिंह, पूर्व बीड़ीसी सदस्य मनोज कुमार, पवन कुमार, अतुल पाल, जसवीर सिंह सैनी, मनीष चावला, सहित सैकड़ो स्त्री पुरुष एवं बच्चे शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles