spot_img
spot_img
Wednesday, November 25, 2026
spot_img

जसपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एक महिला सहित नशे के 3 तस्कर गिरफ्तार

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : नशे के खिलाफ जसपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आपको बता दें कि एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन, एसपी सटिी रुद्रपुर प्रमोद कुमार, एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह, एसपी क्राइम एवं ट्रेफिक अनुषा बडोला तथा सीओ काशीपुर प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु संचालित अभियान के क्रम में कोतवाली जसपुर पुलिस द्वारा दिनांक 24.11.2026 को दो अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 20.61 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गयी है।

प्रथम प्रकरण –
एसआई राजेन्द्र प्रसाद पुलिस टीम के साथ जसपुर-भूतपुरी रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान महादेव नगर कॉलोनी के पास बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार एक पुरुष एवं महिला पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर दोनों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान मौहम्मद नौशाद पुत्र जाकिर हुसैन निवासी वार्ड नं. 12, नई बस्ती नहर पार, जसपुर के कब्जे से 5.88 ग्राम तथा शकीला पत्नी शफीक अहमद निवासी वार्ड नं.-12, नई बस्ती नहर पार, जसपुर के कब्जे से 11.10 ग्राम अवैध स्मैक, दोनों के कब्जे से कुल 16.98 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल को भी धारा 60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कब्जे पुलिस लिया गया।

द्वितीय प्रकरण –
एसआई प्रियांशु जोशी पुलिस टीम के साथ तहसील रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान भगवन्तपुर रोड की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने पुलिस को देखकर वापस भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल सवार हैदर अली पुत्र निजामुद्दीन निवासी नई बस्ती, जसपुर के कब्जे से 3.63 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर को धारा 60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कब्जे पुलिस लिया गया।

दोनों प्रकरणों में बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार सील कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई तथा बरामदगी एवं गिरफ्तारी की संपूर्ण कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की गई। तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में कोतवाल राजेश कुमार पाण्डेय, एसएसआई अनुराग सिंह, एसआई राजेन्द्र प्रसाद, प्रियांशु जोशी, कां. जाकिर हुसैन, दीपक जलाल, अरुण कुमार तथा सीमा शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles