spot_img
spot_img
Wednesday, November 25, 2026
spot_img

केवीआर हॉस्पिटल ने देवभूमि पर्वतीय महासभा भवन में लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : केवीआर हॉस्पिटल के सौजन्य से कूर्मांचल कॉलोनी स्थित देवभूमि पर्वतीय महासभा भवन में आज बुधवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कनिका अग्रवाल सर्राफ द्वारा लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं नेत्र देखभाल संबंधी जानकारी दी गई।

इस दौरान क्षेत्रवासियों को निःशुल्क नेत्र परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जिसमें तमाम लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान देवभूमि पर्वतीय महासभा के अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने कहा कि महासभा का उद्देश्य समाजसेवा के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाना है। इसी उद्देश्य से केवीआर हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि आंखें हमारे जीवन का अनमोल अंग हैं, इसलिए समय-समय पर इनकी जांच कराना बेहद जरूरी है।

इस जनहितकारी पहल के माध्यम से लोगों को आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा समय रहते नेत्र संबंधी समस्याओं की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस दौरान प्रदीप जोशी कार्यकारी अध्यक्ष देव भूमि पर्वतीय महासभा, आरसी पांडे, कैलाश पांडे, घनानंद शर्मा, अरविंद शर्मा, शुभम उपाध्याय, रवि पनने, हरीश जोशी, चंकी पांडे आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles