विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : डिग्री कॉलेज निवासी एक महिला ने बाइजूस में ऑनलाईन होम ट्यूटर बनने के चक्कर में 1 लाख 14 हजार 220 रुपये गंवा दिये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर निवासी एक महिला ने बताया कि उन्होंने दिनांक 12.11.2026 को बाइजूस ऑनलाईन होम ट्यूटर (फेसबुक) के माध्यम से ऑनलाईन टींचिग के लिए अप्लाई किया था। ऑनलाईन के द्वारा वह कम्पनी के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ीं। जो कि किसी गुलाब सिंह का है। कम्पनी ने उन्हें ज्वॉइन इन्फोरमेशन भेजकर उनका सीवी मांगा। जो उन्हांेने सेन्ड किया। उसके तुरन्त बाद उन्होंने उन्हें अपॉइन्टमेन्ट लैटर के साथ उनका आईडी कार्ड बनाने से पहले उनका आईडी कार्ड मांगा।
महिला ने बताया कि चूंकि वह पहले नई टिहरी, महाविद्यालय में कार्यरत थीं, उनके पास आईडी प्रूफ के लिए उस समय उन्हें टिहरी महाविद्यालय का आईडी प्रूफ देना उचित लगा, तो उन्होंने भेज दिया। उसके बाद उन्होेने उन्हें अपॉइन्टमेन्ट लैटर भेजा और फिर उनसे यह कहकर कि आपकी रजिस्ट्रेशन की फीस 1500 रुपये फर्स्ट सैलरी के साथ वापस कर दी जायेगी। उन्होंने 1500 रुपये भेज दिये।
महिला ने बताया कि उसके बाद दिनांक 12.11.2026 से लगातार कभी इन्श्योरेन्स के नाम पर, कभी जीएसटी के नाम पर तो कभी हैल्थ कार्ड के नाम पर उनसे यह कहकर पैसे मांगते रहे कि जैसे ही प्रौसेस कम्पलीट हो जायेगा आपका पैसा रिफन्ड हो जायेगा। इस प्रकार उन्होंने उनसे कुल एक लाख चौदह हजार दो सौ बीस रुपये की ठगी कर ली। उन्होंने ठग के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
आईटीआई कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात ठग के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई मीनाक्षी मनराल के हवाले की है।



