spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

जसपुर : एसडीएम, पुलिस एवं डाॅक्टर हुए सम्मानित, विधायक ने दिये ऑक्सीजन बेड

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : कोविड -19 की विषम परिस्थितियों में लगातार सेवाएं देने पर पूर्व विधायक और भाजपा नेता डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल और उनके समस्त स्टाफ को पंजाबी महासभा जसपुर द्वारा सम्मानित किया गया। पंजाबी महासभा की पूरी कार्यकारिणी ने पूर्व विधायक डॉक्टर सिंघल के नर्सिंग होम पर पहुंचकर नर्सिंग होम के पूरे स्टाफ समेत विषम परिस्थितियों में अपनी सेवाएं दे रहे क्षेत्र के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल को फूल मालाएं पहनाकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

दूसरी ओर पंजाबी महासभा जसपुर ने क्षेत्र के प्रतिष्ठित डॉक्टर एमपी सिंह को उनके नर्सिंग होम पर पहुंच कर फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। विषम परिस्थितियों में भी मरीजों को अपनी सेवाएं देने पर उन्होंने डॉ. एमपी सिंह की सराहना की।

इस अवसर पर अध्यक्ष महेंद्र अरोरा, देवेन्द्र जीत सिंह, प्रेम सहोता, विनोद ठुकराल, हरिओम अरोरा, सुखदेव सिंह, मदन ढींगरा, निशांत अरोरा, जितेंद्र खुराना, एड. दीपक अरोरा, मनोज कुमार, किशन लाल, इंद्रजीत सिंह, त्रिलोक अरोरा, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

कोविड -19 के वैश्विक महामारी के दौर में लगातार सेवाएं देने पर पूर्व विधायक और भाजपा नेता डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल और उनके समस्त स्टाफ को प्रजापति महासभा जसपुर द्वारा सम्मानित किया गया। प्रजापति महासभा के अध्यक्ष अशोक खन्ना ने बताया कि पूर्व विधायक एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल ने बीते वर्ष भी लगातार कोरोना मरीजों का इलाज कर उन्हें नया जीवनदान दिया था।

इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक खन्ना, मदन लाल प्रजापति, देवकी सिंह, देशराज प्रजापति, विनोद प्रजापति, गगन खन्ना आदि मौजूद रहे।

जसपुर की अग्रणी सामाजिक संस्था समदर्शी ने कोतवाल जसपुर देउपा, उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, जीएस अधिकारी, भूमिका पांडे, कां. रामेश्वर, समेत समस्त स्टाफ को कोरोना काल मे सेवा पूर्ण मनोयोग एवं सेवा भाव से करने पर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष मौ. यामीन, डाॅ. सुदेश चौहान, आरपी सिंह, हरकेश सिंह, गुरुदेव सिंह, बृजपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, सोनू आदि मौजूद थे।

विधायक आदेश सिंह चौहान ने सरकारी अस्पताल जसपुर में 4 बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ कोरोना मरीजों के इलाज को दिए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हितेश कुमार शर्मा ने बताया कि अब हमारे सरकारी अस्पताल में 16 ऑक्सीजन बेड के साथ इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

इस अवसर पर विधायक ने उप जिलाधिकारी सुंदर सिंह, डॉक्टर हितेश कुमार शर्मा, डॉ. आशू सिंघल सहित डॉक्टरों के समस्त स्टाफ और कर्मचारियों को पुष्प देकर सम्मानित किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles