spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और महँगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

रवि सरना
बाजपुर (महानाद) : पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और बेतहाशा महँगाई को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष बब्बू सैफी की अगुवाई में केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस दौरान युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष बब्बू सैफी ने कहा कि कोरोनाकाल के बावजूद लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। महँगाई कम करने के दावों और नारों के बीच सत्ता पाने वाली भाजपा अब वादाखिलाफी पर उतर आई है। पेट्रोल-डीजल के बाद खाद्य तेल व अन्य चीजों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार द्वारा जनभावनाओं के साथ कुठाराघात किया जा रहा हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब जरूर देगी।
इस मौके पर दीपक, विनीत काम्बोज, सुहैल आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles