spot_img
spot_img
Friday, March 27, 2026
spot_img

युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर किया था रेप, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर युवती से रेप करने और फर्जी विवाहनामा बनाकर धोखा देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कुंडा थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि कुछ माह पहले उसकी जान पहचान पड़ोस में रहने वाले एक युवक से हुई थी। युवक उसे जन्मदिन की पार्टी के बहाने एक कैफे में ले गया। जहां उसने उसे खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद युवक उसे बेहोशी की हालत में जसपुर स्थित एक अस्पताल के कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया।

युवती का आरोप है कि युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। जब उसने इसका विरोध किया तो मयंक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब उसने उसकी शिकायत पुलिस में करने की बात कही तब युवक उसे शादी का झांसा देकर काशीपुर कोर्ट ले गया। जहां उसने विवाहनामा तैयार कर उससे शादी कर ली। आरोप है कि एक महीने बाद युवक उसे छोड़कर चला गया। बाद में जब उसने विवाह नामे की जांच कराई तो वह फर्जी निकला।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles