spot_img
spot_img
Wednesday, June 24, 2026
spot_img

कबाड़ के गोदाम में सिलेंडर में रिसाव से 38 लोग हुए प्रभावित, एसएसपी मंजूनाथ टीसी बने डॉक्टर

रुद्रपुर (महानाद) : ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के एक कबाड़ के गोदाम में सिलेंडर में रिसाव से एसडीएम सहित कई लोग बेहोश हो गये। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत व एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने ट्रांजिट कैम्प में फैली गैस रिसाव क्षेत्र का जायजा लिया एवं राहत बचाव हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इसके पश्चात एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अस्पताल में पहुंचकर पीड़ितों व आपदा राहत बचाव में कार्य करने के दौरान हुए प्रभावित पुलिस कर्मियों का हाल चाल जाना व उनका उपचार भी किया।

बता दें कि आज दिनांक 30.8.2022 को प्रातः 5 बजे एक कबाड़ के गोदाम में सिलेंडर से गैस रिसाव होने व गैस से कई लोगों के बेहोश होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सिलेंडर को अपने कब्जे में लेकर आबादी से दूर सुनसान क्षेत्र में ले जाकर निष्प्रभावी किया गया। जिसमें थाना ट्रांजिट कैम्प के कां नरेश जोशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। नरेश जोशी द्वारा अकेले ही सिलेंडर में कपड़ा लपेटकर सिलेंडर को आबादी से दूर सुनसान क्षेत्र में ले जाया गया, जिससे उनके द्वारा कई जिंदगियां बचाई गयी। बाद में एनडीआरएफ द्वारा उपकरणों की मदद से सिलेंडरों को मिट्टी में दबा दिया गया।

एसएसपी ने समस्त थानों को कबाड़ियों हेतु निम्न दिशानिर्देश दिए –

  1. अपने – अपने थाना / चौकी क्षेत्र में चैकिंग / रेड (Raid ) करेंगे। बिना अनुमति / लाईसेंस के कबाड़खाना चलाये जाने वालों के विरुद्ध सीज की कार्यवाही करेंगे तथा रिपोर्ट संबंधित नगरपालिका, उपजिलाधिकारी एवं मुझे भेजेंगे।
  2. जिन कबाड़खानों के चैकिंग / रेड (Raid) के दौरान बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का Cylender (LPG / Chlorine / Hyrogen / Nitrogen) पाये जाने पर तत्काल सीज की कार्यवाही करते हुए कबाड़खाने के संचालक को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत करेंगे।

उक्त कार्यवाही का सम्पूर्ण विवरण अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles