spot_img
spot_img
Sunday, October 25, 2026
spot_img

रामनगर : सरकारी क्वार्टर में मिला युवक का लहूलुहान शव

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : ब्लॉक स्थित सरकारी क्वार्टर में एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि खताड़ी पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी आवास में लोगों ने एक युवक को लहूूलुहान स्थिति में पड़ा देखा, जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। आनन-फानन में कोतवाल अरुण कुमार सैनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त भास्कर पांडे पुत्र महेश चंद्र पांडे निवासी ग्राम सेमल खलिया, रामनगर, नैनीताल के रूम में हुई। भास्कर मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया तो वहीं आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उक्त घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।

वहीं प्राथमिक जांच के अनुसार पुलिस का कहना है कि भास्कर पांडे की हत्या में 4 लोगों के शामिल होने की आशंका है। उनके द्वारा हत्या से पूर्व शराब का सेवन किया गया एवं किसी बात को लेकर आपस में विवाद होने के चलते ही भास्कर की हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अब देखना यह है कि घटना को अंजाम देने वाले हत्यारे कब तक पुलिस के शिकंजे में आते हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles