भाजपा ग्रामीण मंडल भरतपुर-मेघावाला की एकदिवसीय कार्यसमिति संपन्न

0
343

जसपुर (महानाद) : कुंडा क्षेत्र के ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल भरतपुर-मेघावाला की एकदिवसीय कार्यसमिति संपन्न हुई। कार्यसमिति में जिला प्रभारी देहरादून ग्रामीण विनय रुहेला एवं मंडल प्रभारी सुधा शर्मा उपस्थित रहे। कार्यसमिति की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन व वंदे मातरम गीत गाकर हुई।

कार्यसमिति में पहुंचे विनय रुहेला ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों के बारे में अवगत कराया। कार्यसमिति में विभिन्न बिंदुओं पर विधिवत पदाधिकारियों द्वारा चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुंबर ने प्रस्तावना एवं स्वागत भाषण दिया। मन की बात कार्यक्रम पर विस्तारपूर्वक चर्चा मंडल महामंत्री रवि साहनी ने की। जी 20 कार्यक्रम पर चर्चा सचिन बाठला ने की। जोशीमठ आपदा पर रिपोर्ट मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी भंडारी ने चर्चा की। सरल ऐप डाटा प्रबंधन के उपयोग पर चर्चा मीडिया प्रभारी जितेंद्र यादव ने की। राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा बिरमल सिंह ने की। प्रस्ताव के अनुमोदन पर चर्चा मंडल मंत्री सतपाल सिंह ने की।

कार्यक्रम में मंडल के सभी मोर्चों के पदाधिकारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान गाकर किया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं को भोजन करवाया गया।

कार्यक्रम में निर्मला साहनी, मिथिलेश देवी, रेखा तिवारी, अमित कुमार गोल्डी, सीमा चैधरी, धर्मेंद्र मोनू, राजू ठाकुर, रामलाल सिंह, शबाना खान, अंकुर कुमार, उमेश चैबे, निप्पल प्रधान, संजू शर्मा, देवेंद्र चैहान, गुरनाम सिंह, जोगा सिंह, लखविंदर सिंह इत्यादि मौजूद रहे।