काशीपुर : 900 ग्राम अफीम के साथ एक युवक गिरफ्तार

0
759

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने 900 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आपको बता दें कि एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी के आदेशानुसार नगर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे नशे के कारोबार को लेकर निर्देश दिया गया था कि नशे कारोबारियों पर पैनी नजर रखते हुए इनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में पुलिस ने टीम बनाकर नशे के विरुद्ध चलाए अभियान के तहत प्रतापपुर चौकी प्रभारी कपिल कंबोज के नेतृत्व में हेमपुर रोड, सैनिक कॉलोनी पुलिया के पास एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो वह भागने की कोशिश करने लगा जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हैं उसे दबोचा। जामा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 900 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम सतविंदर सिंह पुत्र कुंवर पाल निवासी शिवलालपुर अमर झंडा बताया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

घटना का खुलासा करते हुए एसपी अभय सिंह एवं सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सतविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

पुलिस टीम में कोमतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई कपिल कम्बोज, दीपक जोशी कां. हेमचंद्र, धीरज सिंह तथा सुरेन्द्र सिंह शामिल थे।