spot_img
spot_img
Tuesday, October 27, 2026
spot_img

जीबी पंत कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आज बृहस्पतिवार को ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं द्वारा हर्षाेल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंध संचालक एवं खंड शिक्षा शिक्षा अधिकारी काशीपुर रणजीत सिंह नेगी द्वारा की गई। इस अवसर पर विद्यालय की स्वयंसेविकाओं द्वारा ‘अगस्त क्रांति दिवस’ पर अपने विचार रखे गए।

इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका कृतिका तिवारी ने बताया कि बताया कि 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन प्रारंभ हुआ जिसके परिणाम स्वरूप 15 अगस्त 1947 को हमारे देश ने स्वतंत्रता का सवेरा देखा। एक अन्य स्वयंसेविका कशिश ने आह्वान किया कि हमें महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और अनुशासन के रास्ते पर चलकर अपने देश को विश्व की महाशक्ति बनाना चाहिए। स्वयंसेविका काजल रानी ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बताए हुए रास्तों पर चलकर आज हमारा देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने जा रहा है।

इस अवसर पर विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया तथा विद्यालय में रुद्राक्ष, शमी तथा जामुन आदि के वृक्ष लगाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी छात्र/छात्राओं को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा दर्शाए गए पथ पर चलकर देश को उन्नति की राह पर आगे ले जाना चाहिए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक ने बताया कि वर्तमान पीढ़ी विशेषकर मातृशक्ति की यह जिम्मेदारी है कि वे देश के अच्छे नागरिक बने व स्वयं अनुशासित होकर दूसरों के लिए उदाहरण बनें।

इस अवसर पर प्रमोद कुमार, प्रिया गोयल, राजू गौतम, शैली, राखी भारद्वाज, श्वेता रानी, विपिन कुमार, नितिन चौहान, शिल्पी चतुर्वेदी, शालिनी पंत, दीक्षा शर्मा, प्रतिभा शर्मा, बिंदु चौहान, अखिलेश कुमार, प्रकाश चंद्र खनौलिया, सीआरसी समन्वयक सुरेश सिंह, मनोज कुमार शर्मा प्रवक्ता उदय राज हिंदू इंटर कॉलेज, राजेंद्र कुमार सहायक अध्यापक अटल आदर्श इंटर कॉलेज आदि उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles