spot_img
spot_img
Wednesday, April 15, 2026
spot_img

काशीपुर : मंडी के पीछे गोदाम में लगी आग, 50-55 लाख का नुकसान

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : मंडी के पीेछे कल रात्रि एक गोदाम में आग लगने से 50-55 लाख रुपये का नुकसान हो गया। दमकल की 6 गाड़ियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।

आपको बता दें कि नवीन अनाज मंडी के पीछे सुलेमान शाह का शाह ट्रेडर्स के नाम से रद्दी का गोदाम है। कल रात्रि वह अपना गोदाम बंद कर घर चले गये। रात्रि के लगभग 8.30 बजे आस पास के लोागों ने गोदाम से धुंआ उठते देखा तो उन्होंने इसकी सूचना सुलेमान को दी। तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़िया मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कार्यवाही शुरु की। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि उनके काबू में नहीं आई। जिसके बाद दमकल की 4 गाड़ियों को और बुलाया गया। इसके बाद आग तो बुझ गई लेकिनगोदाम में रखा सारा माल जलकर खाक हो गया।

गोदाम के मालिक सुलेमान न बताया कि गोदाम में लगभग 50-55 लाख की रद्दी मौजूद थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles