spot_img
spot_img
Monday, June 29, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : सुनवाई के दौरान धर्म विशेष के लोगों ने कर ली पथराव और आगजनी की तैयारी, पुलिसकर्मियों को की जान से मारने की कोशिश

हल्द्वानी (महानाद) : नैनीताल की डीएम वंदना सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि अवैध मदरसा और नमाज स्थल को ढहाने की कार्रवाई से पहले हुई सुनवाई के दौरान धर्म विशेष के लोगों ने पथराव और आगजनी की तैयारी कर ली थी और उक्त लोगों ने वनभूलपुरा थाने पर पेट्रोल बम से हमला कर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को जान से मारने की कोशिश की।

आज सुबह डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रशासन द्वारा मलिक के बगीचे से अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। लेकिन धर्म विशेष के लोगों ने स्टेट मशीनरी से टकराने की तैयारी कर ली। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी तक उक्त क्षेत्र में किसी छत पर कोई पत्थर नहीं था। लेकिन इधर प्रशासन उनका पक्ष सुन रहा था, उधर वे लोग अपनी छतों पर पत्थर एकत्र कर रहे थे। पेट्रोल बम तैयार कर रहे थे। हथियार जमा कर रहे थे।

डीएम ने बताया कि जिस समय अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया जा रहा था तो धर्म विशेष के लोगों का उद्देश्य अपने अतिक्रमण को बचाना नहीं था बल्कि उन्होंने पुलिस/प्रशासन पर हमला कर साबित करने की कोशिश की है कि वे कानून से ऊपर हैं। उन लोगों ने पेट्रोल बम से हमला कर थाने के अंदर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जिंदा जलाने की कोशिश की। वहां मौजूद सरकारी व निजी गाड़ियों में आग लगा दी। जिसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरु की।

उक्त लोगों ने गांधीनगर क्षेत्र में भी उपद्रव मचाया और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। हिंसा में अभी तक 2 लोगों की मौत गोली लगने से हुई है। पुलिस ने अब तक 4 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने दंगाईयों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि प्रशासन/पुलिस को चैलेंज करने वाले दोषियों को कतर्द बख्शा नहीं जायेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles