spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

आप कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर दी सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : आप के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज कैंडल मार्च निकालकर गत दिवस हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए देश के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत तथा अन्य सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। आप कार्यकर्ताओं का नेतृत्व पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने किया।

कैंडल मार्च नगर निगम प्रांगण से शुरू हुआ और मुख्य चौराहे पर पहुंचकर महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष देश के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

कैंडल मार्च में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश चावला, जिला उपाध्यक्ष अभिताभ सक्सेना, साधु सिंह एडवोकेट, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गीता रावत, उपाध्यक्ष पूजा अरोरा, महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष ऊषा खोखर, मधुबाला सचदेवा, रजनी चौहान, विनोद सिंह नेगी, अमित सक्सेना, लकी माहेश्वरी, आरेंद्र वर्मा, रजनी पाल, प्रवीण कुमार, शहजाद राय, अजय वीर यादव, अशोक कुमार, गौरव दहिया, हर्ष कक्कड़, शिवम चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles