spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

जसपुर : भाजपा के भ्रष्टाचार के गुजरे 4 वर्षों के विरोध में आप ने निकाला जुलूस

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार में डूबे 4 वर्षों के विरोध में आम आदमी पार्टी ने नारेबाजी कर नगर के मुख्य मार्गो से जलूस निकालकर काले दिवस के रुप में मनाया।

आज बृहस्पतिवार को काशीपुर रोड स्थित जीजीआईसी के सामने स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अजय अग्रवाल और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चैधरी के नेतृत्व में उत्तराखंड की भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार में गुजरे 4 वर्षों को लेकर नगर में विभिन्न मार्गो से नारेबाजी का जुलूस निकाला।

इस दौरान आप नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार और महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। जिसकी वजह से जनता आज परेशान है। जनमानस को स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी, बेरोजगारी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। युवा रोजगार के लिए दरबदर भटक रहा है। उन्होंने कहा कि 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो दिल्ली की तर्ज पर यहां की जनता को समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान सरदार सूबा सिंह, नरेश सागर, अमिताभ सक्सेना, मौहम्मद अकरम, ओमप्रकाश सिंह, अवतार सिंह, आशीष कुमार, रोहित कुमार, देवेंद्र सिंह, शाहरुख, अरमान अहमद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles