spot_img
spot_img
Friday, January 30, 2026
spot_img

आरती शर्मा होंगी ट्राइसिटी की कोर्डिनेटर

पंचकुला (महानाद) : अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार ऑब्जर्वर्स की अंतर्राष्ट्रीय चेयरपर्सन राजश्री शर्मा ने आरती शर्मा को ट्राईसिटी चंडीगढ़, मोहाली तथा पंचकूला की कोर्डिनेटर नियुक्त किया है।

आरती शर्मा की नियुक्ति अंतर्राष्ट्रीय निदेशिका प्रीति धारा के आग्रह पर की गई है। उन्होंने कहा कि आरती शर्मा पिछले कई वर्षों से समाज सेविका के रूप में कार्य करती आ रही हैं। उनके कामों व समाजसेवा के भाव को देखते हुए उन्हें ट्राइसिटी के कोर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कोर्डिनेटर के पद पर अपनी नियुक्ति पर आरती शर्मा ने अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार ऑब्जर्वर्स की पूरी टीम का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें कोर्डिनेटर के पद पर नियुक्त किया गया है वो इस जिम्मेदारी को बखूभी निभायंेगी।

आरती शर्मा की नियुक्ति पर अंतर्राष्ट्रीय ब्रेंड एंबेसडर रितु वर्मा सिंदवानी, राष्ट्रीय निदेशिका महिला विंग राधिका ग्रोवर, राष्ट्रीय डायरेक्टर लीगल सेल पायल धुपर, राष्ट्रीय जॉइंट डायरेक्टर रुबीना धरवार व महासचिव पंजाब आरती राजपूत ने उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles