spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

रुद्रपुर : कोचिंग संचालक का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार, आज होगा खुलासा

रुद्रपुर (महानाद) : बुधवार दोपहर आवास विकास स्थित कैंडिड इमिग्रेशन आईईएलटीएस कोचिंग सेंटर के मैनेजर सतवंत सिंह का दिनदहाड़े अपहरण होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आरोपियों ने संचालक को छोड़ने के एवज में 50 लाख की फिरौती मांग डाली। लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए देर रात 3 अपहरणकर्ताओं को सितारगंज से गिरफ्तार कर कासिंग संचालक को छुड़ा लिया।

बता दें कि मूल रूप से जिला रामपुर के रहने वाले सतवंत सिंह रुद्रपुर के आवास विकास में कैंडिड इमिग्रेशन आईईएलटीएस कोचिंग सेंटर चलाते हैं। बुधवार दोपहर को सतवंत सिंह किसी काम से बैंक गए थे। लगभग 3 बजे बाद से उनसे कोचिंग और उनके परिवार वालों का संपर्क नहीं हो पाया। कुछ देर बाद कोचिंग के हेड ऑफिस चंडीगढ़ में एक कॉल आई और उसने सतवंत के अपहरण की सूचना दी। कुछ देर बाद फिर एक कॉल और आई इस बार सतवंत की सलामती के लिए 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। जिस पर हेड ऑफिस ने उसकी सूचना सतवंत के परिजनों को दी। परिजनों ने देर शाम इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी की मदद से सतवंत सिंह की खोजबीन शुरू कर दी। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया की सतवंत की खोजबीन के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगा गईं।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने देर रात सितारगंज से तीन आरोपियों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी दो वाहनों से आए थे और पीलीभीत के रहने वाले हैं। मामला लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस आज बृहस्पतिवार को इस मामले का पूरा खुलासा कर सकती है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles