spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

दुस्साहस : युवती को परेशान करने के आरोपी ने महिला एसआई से की अभद्रता

विकास अग्रवाल
काशीपुर : एक लड़की को परेशान करने के आरोपी का इतना दुस्साहस हो गया कि जब महिला एसआई ने उसे थाने बुलाया तो उसने उनके साथ ही बदतमीजी शुरु कर दी। इतना ही नहीं युवक ने उनके मोबाइल पर अश्लील फोटो और वीडियो भेज दिये। महिला एसआई ने कोतवाली में तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

महिला हैल्प लाईन प्रभारी काशीपुर ने कोतवाली काशीपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पास एक युवती का फोन आया था। जिसमें उसने बताया कि वह सहोता हॉस्पिटल काशीपुर में काम करती है। एक नंबर जिसमें मनदीप सिंह नाम का लड़का बोल रहा है उसे लगातार फोन कर रहा है और गंदे मैसेज भेज रहा है। मेरे द्वारा बात ना करने पर उसके द्वारा मुझे ग्रुप में ऐड करने की धमकी और मेरी फोटो वीडियो फेसबुक में गलत तरीके से वायरल करने की धमकी दी जा रही है।

महिला एसआई ने बताया कि उन्होंने युवती से कहा कि वह थाने आ जाये लेकिन युवती ने कहा कि मैं अभी नहीं आ सकती हूं। मैं नौकरी पर हूं। आप इसको अभी तुरंत फोन कर दो यह मेरे ऑफिस में भी लगातार फोन कर रहा है। युवती की सूचना पर उन्होंने युवती द्वारा दिये गये नंबर पर फोन मिलाया तो फोन पर एक लड़के द्वारा बताया गया कि मैं मनदीप बोल रहा हूं। जिस पर एसआई ने कहा कि तुम्हारें खिलाफ शिकायत आई है। थाने आ जाओ। जिसके बाद उक्त मनदीप सिंह उनके साथ ही गलत तरीके से बदतमीजी से पेश आने लगा और रात में 10 बजे बार बार फोन कर परेशान करने लगा। जब उन्होंने उक्त नंबर ब्लॉक कर दिया तो वह दूसरे नंबर से फोन कर परेशान करने लगा और व्हाट्सएप नंबर पर गंदी अश्लील फोटो और वीडियो भेज दिये।

पुलिस ने महिला हैल्प लाइन प्रभारी की तहरीर पर धारा 186, 354 क, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles