spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

पूर्व प्रधान को धमकी देने वाले पर लगा शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक शारीरिक-शोषण करने का आरोप

रवि सरना
बाजपुर (महानाद) : ग्राम मुंडिया कलां के पूर्व ग्राम प्रधान पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक पर एक युवती ने उसका चार वर्ष तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की हैं।

बाजपुर क्षेत्र की एक युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वाजिद पुत्र आबिद निवासी ग्राम रम्पुरा शाकर, बाजपुर ने 4 वर्ष पूर्व उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया तथा उसका शारीरिक शोषण करता रहा। उसने दिनांक 15/03/2021 को उसके साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार निकाह कर लिया। लेकिन वह उसे अपने साथ अपने घर लेकर नहीं जा रहा है। निकाह के बाद उसे पता चला कि उपरोक्त वाजिद पूर्व से ही शादीशुदा है तथा उसके दो बच्चे भी हैं। वाजिद ने उसे प्रेम के झांसे में लेकर उसका शारीरिक शोषण करते हुए उसका जीवन बर्बाद कर दिया है। वह दो बार उसे गर्भवती कर गर्भ को जबरन गिरवा भी चुका है। युवती ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है।

आपको बता दें कि उक्त युवक आदि पर ग्राम मुंडिया कलां के पूर्व ग्राम प्रधान पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगा है। पपुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles