spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

अपर सचिव सज्जन सिंह यादव ने किया हिलान्स ग्रोथ सेन्टर का निरीक्षण

विकास अग्रवाल
रुद्रपुर (महानाद) : अपर सचिव वित्त भारत सरकार एवं सेन्ट्रल प्रभारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर सज्जन सिंह यादव ने शुक्रवार को रुद्रपुर स्थित हिलान्स ग्रोथ सेन्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को देखा। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा चन्द्रमणी दास से समूह द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने समूह के कार्यों की सराहना करते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शुभकामनाऐं दीं।

इस दौरान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, परियोजना निर्देशक डीआरडीओ हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी तारा ह्यांकी सहित अन्य अधिकारीगण व स्वयं सहायता समूह की महिलाऐं उपस्थित थीं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles