spot_img
spot_img
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

काशीपुर : व्यापार मंडल चुनावों की घोषणा

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (व्यापार मंडल) ने आज काशीपुर इकाई के चुनावों की घोषणा कर दी है।

आपको बता दें कि व्यापार मंडल के प्रदेश व जिले के पदाधिकारी आज जसपुर खुर्द सिथत एक रिर्सोअ मेुं एकत्र हुए और चुनावों की घोषणा की। आखिरी बार यह चुनाव 2020 में हुए थे। जिसके बाद कोरोना महामारी के चलते पुरानी इकाई का कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। अब आज दिनांक 10 अक्टूबर को काशीपुर में एक अहम बैठक कर चुनावों की घोषणा की गई।

चुनावी घोषणा के साथ ही चुनाव अधिकारियों की भी घोषणा कर दी गई है, जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में अश्विनी छाबड़ा, सत्यवान गर्ग, दिलप्रीत सेठी, निकेश अग्रवाल व चुनाव अधिकारियों में अनिल डाबर, जतिन नरूला, प्रमोद राजहंस, राजाराम राजपूत, जतिन गोयल, हिमांशु अरोरा को बनाया गया है।

इस दौरान प्रभात साहनी, अमन बाली, जतिन नरूला, जगमोहन बंटी, रोहित चावला आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles