spot_img
spot_img
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

काशीपुर अनाज मंडी में पल्लेदारों पर फायरिंग करने के आरोपी आढ़ती पिता-पुत्र गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : कुंडा पुलिस ने काशीपुर अनाज मंडी में पल्लेदारों पर फायरिंग कर घायल करने के आरोपी आढ़ती पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि कल दिनांक 19.07.2024 दोपहर के 2.30 बजे थाना कुण्डा पुलिस को सूचना मिली कि अनाज मण्डी, काशीपुर (थानाक्षेत्र कुण्डा) में फायरिंग की घटना हुई है जिसमें 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये हैं तथा फायरिंग करने वालो के विरुद्ध जनता के व्यक्तियों के बीच काफी आक्रोश है, कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक थाना कुण्डा, मय पुलिस बल के साथ तत्काल अनाज मण्डी के अन्दर स्थित घटनास्थल (विरेन्द्र सिंह कमीशन एजेन्ट) पर पहुँचे। मौके पर जाकर देखा कि विरेन्द्र सिंह कमीशन एजेन्ट नाम की आढ़त के स्वामी विरेन्द्र सिंह तथा उसके पुत्र मोहित सिंह का उनकी फर्म में काम कर रहे मजदूर के साथ काम को जल्दी करने को लेकर कहासुनी हो गयी। दोनों पक्षों से कहासुनी बढ़ने पर आढ़ती विरेन्द्र सिंह के पुत्र मोहित सिंह ने अपने अवैध पिस्टल 0.32 बोर से फायरिंग कर दी, जिससे मजदूरी कर रहे नजाकत पुत्र रियासत निवासी सरवरखेड़ा के पैर में फायर लग गया तथा फायरिंग की घटना को होते देख बीच बचाव हेतु गांव सरवरखेड़ा निवासी नसीम पुत्र अब्दुल लतीफ मौके पर गया तो उक्त मोहित सिंह ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर भी फायर कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गया।

अनाज मण्डी में फायरिंग की घटना होने व दो मजदूरों के घायल होने की सूचना पर अनाज मण्डी में काम कर रहे सैकड़ों मजदूर मौके पर इकट्टा हो गये तथा काफी आक्रोशित होकर नारेबाजी करने लगे, फायरिंग की घटना के आरोपी विरेन्द्र सिंह व उक्त के पुत्र मोहित सिंह को पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर आक्रोशित भीड़ के बीच से निकालकर सुरक्षित स्थान में ले जाया गया।

कल दिनांक 19.07.2024 को ही वादी की तहरीर पर अभियुक्तों मोहित सिंह पुत्र विरेन्द्र सिंह तथा विरेन्द्र सिंह पुत्र जयपाल सिंह निवासीगण सुभाषनगर, काशीपुर के विरुद्ध थाना कुण्डा में धारा 109/115(2)/352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच एसआई मनोहर चन्द के सुपुर्द की गयी। नामजद अभियुक्तगण के विरुद्ध साक्ष्य मिलने पर उनके जुर्म धारा उपरोक्त से अवगत कराकर समय रात्रि 23.00 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशानदेही पर अनाज मण्डी स्थित उक्त के आढ़त से फायरिंग की घटना में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल 0.32 बोर तथा दो खोखा कारतूस व दो फायर किये गये कारतूस 0.32 बोर बरामद हुये हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles