spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

दुर्लभ प्रजाति के 09 कछुओं के साथ सुल्तानपुर पट्टी का अरुण गिरफ्तार

बाजपुर (महानाद) : पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उधम सिंह नगर पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के 09 कछुओं के साथ 01 पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में अवैध पशु तस्करी के कारोबार को रोकने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आज पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

सीओ बाजपुर वंदना वर्मा ने बताया कि उक्त अभियान के तहत दिनांक 20/07/2022 को समय 2.25 बजे थाना बाजपुर पुलिस द्वारा बाजार घाट, कच्चे रास्ते, सुल्तानपुर पट्टी से अरुण (22 वर्ष) पुत्र जमुना दास निवासी बुध बाजार, टांडा बंजारा, चौकी सुल्तानपुर पट्टी, थाना बाजपुर को दुर्लभ प्रजाती के छोटे बड़े कुल 09 कछुओं के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग अन्तर्गत धारा 2/9/39/ 44, 44 (ए), 49/51 वन सरक्षण अधिनियम 1972 पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्त को मय बरामद कछुओं के अग्रिम कार्यवाही हेतु वन विभाग के सुपुर्द किया जा रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles